Search

 
 
 

बोकारो : अल्ट्रासाउंड क्लिनिकों की करें औचक जांच, गड़बड़ी मिलने पर करें कार्रवाई- डीसी

 
बोकारो की डीसी विजया जाधव ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) एक्ट अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक की. डीसी ने जिले में अल्ट्रासाउंड क्लिनिकों के निबंधन व रिन्यूअल से संबंधित आवेदनों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने सिविल सर्जन सहित संक्षम अधिकिरयों को निर्देश दिया कि वैसे क्लिनिक जिनकी निबंधन अवधि समाप्त हो चुकी और अब तक रिन्यूअल नहीं कराया गया है, उनकी सूची तैयार कर औचक जांच करें. भ्रूण परीक्षण सहित अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर गड़बड़ी मिलने पर वैसे क्लिनिकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें. अल्ट्रासाउंड क्लिनिक से प्राप्त फार्म-एफ की स्क्रूटनी कर त्रुटि या कमी मिलने पर संबंधित क्लिनिक को नोटिस भेजने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक किसी दो क्लिनिक में ही प्रैक्टिस कर सकते हैं, इसे सुनिश्चित कराएं. डीसी ने पीसीपीएनडीटी मद में उपलब्ध राशि का इस्तेमाल जागरूकता, सील सामग्रियों को सुरक्षित रखने के लिए मालखाना को व्यवस्थित करने में खर्च करने को कहा. नोडल पदाधिकारी को जिले के सभी प्रखंडों में इस बाबत कार्यशाला आयोजित करने और इसकी शुरुआत चास व चंदनकियारी प्रखंड से करने को कहा. उन्होंने कार्य में लापरवाही बरते के आरोप में सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक का वेतन रोकने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी गिरजाशंकर प्रसाद, सिविल सर्जन डा. एबी प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. अरविंद कुमार, नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, डा. सेलिना टुडू, डा. एनपी सिंह आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-three-militants-of-tpc-commander-diwakar-squad-arrested-country-made-carbine-recovered/">रांची:

टीपीसी कमांडर दिवाकर दस्ते के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, देशी कार्बाइन बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही