Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: डॉक्टर पर मरीज और परिजनों को पीटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Bokaro:  डॉक्टर कुमार पर एक किशोर मरीज के साथ-साथ उसके माता पिता को भी पीटने का आरोप लगा है. पीड़ित के मुताबिक डॉक्टर साहब ने गर्भवती महिला को भी नही छोड़ा. दरअसल चास प्रखंड के घटियाली गांव निवासी तापस दास अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने के लिए अपने बेटे आदित्या कुमार को जोधडीह स्थित डॉ. मिथिलेश कुमार के पास लाया था. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-police-cracked-down-on-bhima-mahatha-murder-case-two-arrested-with-weapons/">देवघर

: पुलिस ने भीम महथा हत्याकांड का किया उद्भेदन, हथियार समेत दो गिरफ्तार

डर गया तो डॉक्टर ने पीटा-परिजन

परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने जब इंजेक्शन देने लगा तो उस वक्त बच्चा डर गया. जिसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट की. बच्चे की मां ने उसकी रुलाई सुनकर जब कमरे में अंदर गई तो डाक्टर बच्चे की पिटाई कर रहे थे. महिला ने जब विरोध किया तो डॉक्टर और उसके गुर्गों ने उस गर्भवती महिला को भी नही छोड़ा. बल्कि उसकी भी पिटाई कर दी. घटना को देख पति तापस दास कुछ देर के लिए हतप्रभ रह गया. जिसके बाद जब पति ने पूछा तो उसे कमरे में बंद कर पिटाई की गई. अब पीड़ित परिवार थाना पहुंचकर न्याय का गुहार लगाया है .वही डॉक्टर मिथिलेश ने मारपीट की घटना से इंकार किया. उन्होंने घटना को गलत करार दिया है. हालांकि पुलिस मामले में कुछ बोलने से इंकार कर रही है. इसे भी पढ़ें-दुबई">https://lagatar.in/construction-of-grand-hindu-temple-in-dubai-completed-inaugurated-on-october-5-the-day-of-dussehra/">दुबई

में भव्य हिंदू मंदिर का निर्माण कार्य पूरा, दशहरा के दिन 5 अक्टूबर को उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही