Search

बोकारो : सदर अस्पताल में डॉक्टर ने महिला मरीज का सिर फोड़ा, हंगामा

मरीज बोली- ओपीडी में भीड़ देख गुस्से में आ गए डॉ. आरपी सिंह

Bokaro : बोकारो सदर अस्पताल में 28 अगस्त सोमवार को इलाज कराने आई महिला मरीज का ओपीडी में तैनात डॉक्टर ने डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया. इससे नाराज अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही बीएस सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. महिला मरीज ममता महतो ने बताया कि वह रेलवे कॉलोनी से इलाज के लिए सदर अस्पताल आई थी. उसे हड्डी से संबंधित परेशानी है. ओपीडी में तैनात डॉ. आरपी सिंह को दिखाने के लिए वह उनके चैंबर के बाहर खड़ी थी. मरीजों की भीड़ अधिक थी. तभी कुछ मरीज डॉक्टर के चैंबर में घुसने लगे. यह देख डॉ. आरपी सिंह गुस्से में आ गए और डंडा लेकर मरीजों की ओर दौड़े. डंडे के वार से उसका सिर फट गया. यह देख मरीज भी आगबबूला हो गए और अस्पताल में  हंगामा होने लगा. हंगामा बढ़ते देख डॉ. आरपी सिंह ने अपने चैंबर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. पुलिस के आने पर मामला शांत होने के बाद डॉक्टर को चैंबर से बाहर निकाला गया.

मामले की होगी जांच, सिविल सर्जन को सौंपेंगे रिपोर्ट : उपाधीक्षक

[caption id="attachment_742626" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/hangama-new-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> अस्पताल में हंगामा करते लोग[/caption] इस संबंध में पूछे जाने पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है. यदि इस तरह की घटना हुई है, तो पूरे मामले की जांच की जाएगी. इसके बाद जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौपी जाएगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-outbreak-of-viral-fever-increased-in-changing-season-crowd-of-patients-in-hospital/">गिरिडीह

: बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पताल में मरीजों की भीड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//