Search

 
 
 

बोकारो : बीजीएच के चिकित्सकों को मिले कई पुरस्कार

 
Bokaro : झारखंड नेत्र रोग सोसायटी की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन में द्वितीय वर्ष डीएनबी डॉ.शीतला को डॉ.वीएस गुप्ता गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. सम्मेलन में पीजी शिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बीजीएच को उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाजा गया. साथ ही एचओडी (नेत्र रोग) में अहम भूमिका के लिए डॉ.सोफिया अहमद को भी पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा पटना में आयोजित मध्यावधि अखिल भारतीय सम्मेलन में डॉ.दीप्ति पी एक्का, सलाहकार (नेत्र रोग) और डॉ.ऐश्वर्या मोहंती तृतीय वर्ष डीएनबी को सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुत करने के लिए के लिए दो पुरस्कार दिए गए. बोकारो जेनरल अस्पताल के चिकित्सकों की इस उपलब्धि पर चीफ मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ.बीबी करुणामय ने बधाई व शुभकामनाएं दी. यह">https://lagatar.in/bokaro-harmony-in-the-society-is-possible-with-the-thoughts-of-lohia/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : बोकारो : लोहिया के विचारों से ही समाज में समरसता संभव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही