Search

 
 
 

बोकारो : चास निबंधन कार्यालय में दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल जारी

 
रजिस्ट्री का काम तीसरे दिन भी रहा बाधित
Bokaro  :  चास निबंधन कार्यालय में कार्यरत अवर निबंधक पदाधिकारी के खिलाफ दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल 23 अगस्त को भी जारी रही. इस कारण रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह से बाधित रहा. तीन दिन में निबंधन विभाग को 25 लाख रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान होने की बात कही जा रही है. दूसरी ओर संघ के सदस्यों ने कार्यालय परिसर में रजिस्ट्रार के खिलाफ नारेबाजी कर उनके स्थानांतरण की मांग राज्य सरकार से की. संघ के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि फिलहाल रजिस्ट्रार से वार्ता नहीं हुई है. विभाग के वरीय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही हड़ताल वापस लेने पर विचार किया जा सकता है. मौके पर पंकज कुमार पांडेय, मनपूरन महतो, दिलीप राय, जय कुमार भगतिया, ब्रह्मानंद दे, काली दास दुबे, विजय शंकर झा, छोटेलाल महतो, ओपनचंद्र महतो, कामता प्रसाद राय, बलदेव शर्मा, भक्तिपद माझी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=738105&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : गौरीग्राम के पास दामोदर नदी में मिला धनबाद के किशोर का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही