Bokaro : सेक्टर 3 ई के महिलाओं के समूह सखी सहेली की ओर से सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. मानस मंडली ने रामचरितमानस सुंदरकांड के संगीतमय पाठ कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मानस मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए. मानस मंडली विगत तीन वर्षों से सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन कर रही है. संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया. मौके पर बटोही झा ने कहा कि कलयुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है. आरएस पांडेय ने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं. उन्होंने कहा कि सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है. इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं. मौके पर मनोरमा श्रीवास्तव, विमल मिश्रा, बबली सिंह, विद्या सिंह, रजनी, संध्या मिश्रा, शुभी मिश्रा के आलावे जयनाथ मिश्रा, आरएस पांडेय, बटोही झा, रौशन सिंह, संतोष कुमार, विशाल, सतीश, अमित व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-hemant-soren-will-not-be-able-to-complete-his-term-kunal-sarangi/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : हेमंत सोरेन कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे : कुणाल सारंगी [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बोकारो : हेमंत सोरेन कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे : कुणाल सारंगी [wpse_comments_template]
Leave a Comment