Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ब्रह्मांड की खगोलीय दुनिया से अवगत हुए डीपीएस के बच्चे

Bokaro : अंतरिक्ष-विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रुझान को बढ़ावा देकर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से डीपीएस बोकारो ने विशेष शैक्षणिक शिविर का आयोजन किया. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के कुशल पल्ली अयोध्या पहाड़ पर बुधवार की रात आयोजित शिविर के दौरान अत्याधुनिक दूरबीनों की मदद से बच्चों को ब्रह्मांड के रहस्य बताये गए. यह कैम्प बुधवार देर शाम 7 बजे से गुरुवार अहले सुबह 5 बजे तक जारी रहा. कक्षा 6 से 11 वीं तक के लगभग 100 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने ग्रह-उपग्रह, तारा का अवलोकन किया और रोमांचकारी खगोलीय दुनिया से रू-ब-रू हुए. शिविर में सबसे पहले खुले आसमान के नीचे बच्चों को विभिन्न तारों, आकाशगंगा, ग्रहों, उपग्रहों की जानकारी देते हुए उनकी पहचान कराई गई. उसके बाद विशेष अत्याधुनिक स्पेस रिफ्लेक्टर न्यूटानियन टेलीस्कोप की सहायता से उन्हें आकाशीय पिंड दिखाए गए. टेलीस्कोप में डिवाइस के साथ दो ऐपिस लेंस लगे थे, जिन्हें ज़रूरत मुताबिक व्यवस्थित कर सौरमंडल, चंद्रमा के क्रेटर्स, वृहस्पति, शनि के चंद्रमाओं और अन्य ग्रहों, उपग्रहों, तारों आदि खगोलीय पिंडों के रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किए जा रहे थे. इस क्रम में हैंड्स ऑन सेशन और क्विज का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों को दी गई जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे गए. बच्चों को खगोलीय गतिविधियों के अलावा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया. डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक शिविरों के जरिए बच्चों के ज्ञान, उनकी बुद्धिमता और प्रतिभा का विकास होता है. खगोल विज्ञान की जानकारी वैज्ञानिक क्षमता व सोच को निखारती है. यह">https://lagatar.in/bokaro-kabaddis-junior-world-champion-team-indias-all-rounder-sagar-received-a-grand-welcom">यह

भी पढ़ें : बोकारो : कबड्डी की जूनियर विश्व चैंपियन टीम इंडिया के ऑलराउंडर सागर का हुआ भव्य स्वागत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही