Search

 
 
 

बोकारो : डीपीएस ने तीन महीने में तीन दर्जन बेटियों को बनाया हुनरमंद

 

स्कूल में अब युवाओं को दिया जा रहा कौशल विकास का प्रशिक्षण

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो कुशल युवाओं की पीढ़ी तैयार करने में अहम योगदान दे रहा है. विद्यालय का चयन प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 3.0 के बाद 4.0 के लिए भी किया गया है. पीएमकेवीवाई 3.0 की सफलता को देखते हुए डीपीएस बोकारो को 4.0 के लिए भी स्किल हब सेंटर के रूप में चुना गया है. वर्तमान में यहां दर्जनों युवा ग्राफिक डिजाइन और ई-वेस्ट प्रबंधन के गुर सीख रहे हैं. पीएमकेवीवाई 3.0 के तहत स्कूल तीन महीने में अपने खर्च से करीब तीन दर्जन बेटियों को हुनरमंद बना चुका है. चास, रानीपोखर, गुमला कॉलोनी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की युवतियों को सिलाई-कढ़ाई, कशीदाकारी की कला चिकनकारी का  प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण प्राप्त अधिकतर युवतियां खुद का सिलाई सेंटर खोलकर या घर बैठे हस्तशिल्प का काम कर अच्छी कमाई कर रही हैं. स्कूल में अब पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत दो ट्रेड के लिए यहां स्किल सेंटर चलाया जा रहा है. एक में उन्हें ग्राफिक डिजाइनर और दूसरे में ई-वेस्ट हैंडलर संबंधी तकनीक सिखाई जा रही है. विद्यालय के कंप्यूटर लैब में युवक-युवतियों को ग्राफिक डिजाइन का कोर्स कराया जा रहा है. इसके लिए रोजाना दो घंटे की क्लास होती है. इस कोर्स के तहत प्रशिक्षुओं को डिजाइन, फ्लेक्स व बैनर निर्माण सहित अन्य क्रिएटिव आर्ट सिखाया जा रहा है. अगले चरण में इन्हें विज्ञापन, मैग्जीन आदि के डिजाइन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इनमें युवतियों की संख्या भी अच्छी-खासी है. प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने कहा कि डीपीएस बोकारो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सामुदायिक विकास की दिशा में भी तत्पर है. यहां पीएमकेवीवाई के तहत स्किल हब का संचालन किया जा रहा है. जिनके पास हुनर है, उनके लिए काम की कोई कमी नहीं है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-follow-reservation-rules-in-abua-housing-allotment-alamgir/">साहिबगंज

: अबुआ आवास आवंटन में आरक्षण निमयों का पालन करें– आलमगीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही