Search

 
 
 

बोकारो : सीबीएसई साइंस चैलेंज में डीपीएस के अनमोल झारखंड में अव्वल

 
Bokaro : विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से सीबीएसई की ओर से आयोजित सीबीएसई साइंस चैलेंज 2023-24 में डीपीएस बोकारो की दसवीं कक्षा के छात्र कुमार अनमोल पूरे झारखंड में अव्वल रहे. अनमोल पूरे झारखंड से इस प्रतियोगिता को क्वालीफाई करने वाले एकमात्र विद्यार्थी हैं. विज्ञान, पर्यावरण एवं सस्टेनिबिलिटी विषयवस्तु पर आधारित इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग प्रांतों से सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इनमें कुमार अनमोल ने उच्चस्तरीय प्रदर्शन कर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने कहा कि अनमोल की यह कामयाबी विद्यालय के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए अतुलनीय है. अनमोल की यह उपलब्धि स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-lord-parshwanaths-nirvana-festival-celebrated-with-pomp-in-madhuban-30-thousand-devotees-gathered/">गिरिडीह

: मधुबन में धूमधाम से मना भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव, जुटे 30 हजार भक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही