Search

 
 
 

बोकारो : नेशनल डॉक्टर्स डे पर याद किए गए डॉ. बीसी राय

 
प्राचार्य ने कहा, स्वस्थ समाज निर्माण के लिए तन व मन से स्वस्थ होना जरूरी
Bokaro : सेक्टर-6 स्थित डीएवी स्कूल के प्रांगण में 30 जून को नेशनल डॉक्टर्स डे का आयोजन किया गया. मौके पर स्कूल के प्राचार्य बीएमएल दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री सह चिकित्सक डॉ. बीसी राय स्वस्थ समाज के पक्षधर थे. बड़े पदों पर आसीन रहते हुए भी चिकित्सकीय धर्म को नहीं भूले. जब भी उन्हें समय मिलता मरीजों के इलाज में जुट जाते थे. स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर व्यक्ति तन और मन से स्वस्थ हो. इसकी शुरुआत बाल्यकाल से ही होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है. आज के समय में बदलती दिनचर्या के कारण लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं. बीमारियों से निजात पाने के लिए चिकित्सकों से इलाज करना पड़ता है. समय-समय पर विद्यालय में चिकित्सा शिविर लगाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया जाता है. इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685388&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : नवनामांकित छात्राओं का डीईओ ने चंदन लगाकर किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही