Search

 
 
 

बोकारो : मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल की छात्रा दृष्टि ने नीट में किया क्वालीफाई

 
Bokaro : बोकारो के मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल की छात्रा दृष्टि परमार ने नीट परीक्षा में क्वालीफाई कर स्कूल का मान बढ़ाया है. स्कूल में बुधवार को आयोजित समारोह में स्कूल कमेटी के अध्यक्ष हरिमोहन झा ने दृष्टि को सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी. दृष्टि ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा 96.6 प्रतिशत व 12 वीं बोर्ड की परीक्षा 93.8 प्रतिशत अंक के साथ पास की थी. उसके पिता चेतन परमार बीपीएससीएल में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता जागृति परमार गृहिणी हैं.  पिता ने बताया कि दृष्टि शुरू से ही पढाई में होनहार रही है. विद्यालय के सचिव पीके झा ‘चंदन’ ने बताया कि दृष्टि 12 वीं की परीक्षा में स्कूल टॉपर रही है. स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को नई तकनिक पर आधारित शिक्षा व अन्य जरूरी संसाधन सुलभ करा रहा है, ताकि आगे चलकर बच्चे बेहतर कर सकें. यह भी पढ़ें : 100">https://lagatar.in/no-bail-to-sanjay-tiwari-accused-in-rs-100-crore-mid-day-meal-scam/">100

करोड़ के मिड डे मील घोटाले के आरोपी संजय तिवारी को बेल नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही