Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : नशा मुक्त भारत अभियान, डीडीसी ने दिये कई निर्देश

Advertisement
Advertisement
Bokaro : उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी ने नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय बैठक की. बैठक में संबंधित पदाधिकारियों से इस दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी ली. उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को सेक्टर पांच स्थित अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया. वहीं आगामी 12 सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जिले के स्काउट एंड गाइड/एनसीसी कैडेट्स के साथ प्रस्तावित ऑनलाइन संबोधन कार्यक्रम को लेकर छात्र–छात्राओं की सूची शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा. जिले के सभी विद्यालयों के सौ मीटर के दायरे में नशा सामग्री बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार को निर्देश दिया. जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम को 50 युवकों को वोलेंटियरस के रूप में चिन्हित कर एक समिति गठित कर आस–पास के लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. इसके अलावा भी उन्होंने कई दिशा–निर्देश दिये. बैठक में स्टेट लेबल कोर्डिनेटिंग एजेंसी एसएलसीए के मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्यबाला सिन्हा, डीएलएसए सचिव  निभा रंजन, स्वास्थ्य विभाग से डा. प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला अस्पताल के डा. एच के मिश्रा, जिला समन्वयक एनटीसीपी मो. असलम, अमर संसार संस्था जैनामोड़ के प्रतिनिधि, बीएस सिटी सीडीपीओ ममता साह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-final-pakistan-sri-lanka-match-sri-lankas-win-in-super-4/">एशिया

कप फाइनल: कल पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच मुकाबला, सुपर 4 में श्रीलंका का बजा डंका [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही