Search

 
 
 

बोकारो : गरीबों के लिए चलता-फिरता एटीएम है बत्तख पालन : डॉ पुष्पा

 
Bokaro : रोटरी क्लब चास ने मंगलवार 12 अप्रैल को कुर्रा पंचायत के रामडीह गांव के 20 लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, बोकारो की सहायक निदेशक डॉ.पुष्पा कुमारी के हाथों प्रत्येक लाभुक को 10 बत्तख चूजा का वितरण किया गया. रोटरी क्लब चास की पहल की सराहना करते हुए डॉ.पुष्पा ने कहा कि बत्तख पालन गरीब परिवारों के लिए एक तरह से चलते-फिरते एटीएम मशीन की तरह है. रोटरी चास के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी लाभुकों को 100 प्रतिशत अनुदान पर आय बढ़ाने के उद्देश्य से बीच बतख चूजा का वितरण किया जा रहा है. संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना उत्तम कार्य है, परंतु उसे आत्मनिर्भर बनाना उत्कृष्ट कार्य है. कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर सुमन कुमार ने बताया कि एक बत्तख साल में 200 अंडा देती है. ग्रामीण बत्तख का अंडा बेचकर अच्छी आमदनी कर अपना जीवन यापन कर सकते हैं. चास रोटरी की सचिव पूजा बैद ने कहा कि रोटरी चास ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया है. पूजा ने कहा कि आगे भी रोटरी चास ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में माधुरी सिंह, विपिन अग्रवाल, कुमार अमरदीप, मनोज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/chandrapura-tribute-paid-to-jagarnath-mahato/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही