Search

 
 
 

बोकारो : चंद्रप्रकाश के काम व मोदी की गारंटी से लोगों का झुकाव एनडीए की ओर- लंबोदर

 

विधायक ने आजसू प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

Bokaro : गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने सोमवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि क्षेत्र में चंद्रप्रकाश चौधरी के काम व पीएम मोदी की गारंटी से लोगों का झुकाव एनडीए की ओर है. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कसमार प्रखंड की सात पंचायतों में गए और गांव-गांव घूमकर लोगों से सीधा संवाद किया. जनसंपर्क की शुरुआत कसमार बाजार टांड़ से हुई जो कसमार, गर्री, मंजुरा, सोखाडीह, मायापुर, भुचुंगडीह, पारटांड़, मधुकरपुर, चंडीपुर, रानीटांड़, हंसलता, दांतू, सोनपुरा, कमलापुर, पोंडा, धधकिया, चट्टी, सुरजुडीह से लेकर बेंदोटांड़ गांव तक गई. डॉ. लंबोदर ने जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर लोगों से चंद्रप्रकाश चौधरी को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में एनडीए का देश में 400 पार होना तय है. झारखंड की सभी 14 सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी. सीपी चौधरी के पक्ष में पूरे गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में जोरदार लहर है. अभियान में विधायक की पत्नी कौशल्या देवी, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, यदुनंदन जायसवाल, बानेश्वर महतो, सुरेन्द्र महतो, उत्तम मुखर्जी, ईश्वर रजक, शशिशेखर, महानंद महतो, महेन्द्र नाथ महतो, उमेश महतो, देवेन्द्र नाथ महतो, प्रताप सिंह, सुभाषचंद्र महतो,गंगाधर बैठा, पिंकू शर्मा, कमलकिशोर कपरदार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-enthusiasm-of-voters-was-seen-in-gandey-kalpana-soren-took-stock-of-the-booths/">गिरिडीह

: गांडेय में दिखा वोटरों का उत्साह, कल्पना सोरेन ने लिया बूथों का जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही