Search

 
 
 

बोकारो : दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर ठहराव शुरू

 

पुरुलिया के सांसद व डीआरएम ने ट्रेन का किया स्वागत

Bokaro : दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का 16 सितंबर से बोकारो के समीप पुंदाग स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया. पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो व डीआरएम सुमित नरूला ने शनिवार को पुंदाग स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत किया. सांसद ने कहा कि यहां अब तक सिर्फ पैसेंजर ट्रेन ही रुकती थीं. इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू होने से रांची व देवघर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. वहीं आनंदमार्ग आश्रम आने वाले श्रद्धलुओं को भी सहूलियत होगी. डीआरएम सुमित नरूला ने कहा कि ट्रेन का ठहराव शुरू होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने आश्वासन दिया. इसके बाद पुरुलिया के सांसद व डीआरएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया. मौके पर एसडीसीएम विकास कुमार, आनंदमार्ग के सन्यासी सहित कई लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-initiative-started-to-provide-relief-to-students-from-the-problem-of-depression/">गिरिडीह

: विद्यार्थियों को अवसाद की समस्या से निजात दिलाने की पहल शुरू  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही