Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कर्तव्यनिष्ठा से ही डीवीसी उन्नति की ओर अग्रसर : सुनील पांडेय

Bokaro : डीवीसी चंद्रपुरा ताप विद्युत केन्द्र की इकाई 7-8 के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को डीवीसी के चार कर्मी शैलेश कुमार, रवि भूषण मिश्रा, विश्वजीत घोष राय और लक्ष्मण सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. मुख्य अभियंता व परियोजना प्रधान सुनील कुमार पांडेय ने सेवानिवृत्त डीवीसी कर्मियों और उनके परिवार को बधाई दी और उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना की. सुनील पांडेय ने कहा कि डीवीसी परिवार की उत्कृष्टता से ही डीवीसी उत्कृष्ट हुई है. डीवीसी के पूर्व कर्मियों की ही कर्तव्यनिष्ठा का फल है कि डीवीसी मजबूती से उन्नति की ओर अग्रसर है. 75 साल के इस संस्थान के उत्थान के लिए हम डीवीसी परिवार हमेशा प्रयत्नशील रहे हैं. मुख्य अभियंता सामान्य सेवा पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि डीवीसी कर्मियों की कर्तव्य निष्ठा को भुलाया नहीं जा सकता है, जिन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से डीवीसी के लिए अपने जीवन का बहुमूल्य समय दिया. समारोह का संचालन प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया. कालीचरण तिर्की, मोहम्मद इम्तियाज, दीपक कुमार, मिथिलेश कुमार सिन्हा, एमके झा, सुभाष दुबे, अनिमेष गिरि, टीके पांडेय, शालिनी, गौरव ने संबोधित किया. समारोह में अपर निदेशक दिलीप कुमार, अजय कुमार सिंह, अक्षय कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-new-president-of-shree-ayyappa-public-school-management-committee-felicitated/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के नये अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही