Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : धरा की रक्षा की प्रतिज्ञा के साथ डीपीएस बोकारो में मनाया गया पृथ्वी दिवस

Bokaro : धरा की रक्षा के आह्वान के साथ शुक्रवार 21 अप्रैल को डीपीएस बोकारो में पृथ्वी दिवस मनाया गया. स्कूल के कालिदास कला भवन में छात्र-छात्राओं ने अर्थ डे की इस वर्ष की थीम `इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेट` यानी `हमारे ग्रह में निवेश` पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. [caption id="attachment_615461" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/DPS-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे[/caption] सर्वप्रथम बच्चों ने समूहगान धरती मेरी माता है, माता को प्रणाम करो... की सुरमयी प्रस्तुति के जरिए पृथ्वी के सम्मान व इसकी सुंदरता बनाए रखने को लेकर अपील की. इसके बाद मुझसे ही तू जिंदा है, न काटो मुझे बड़ा दुखता है... गीत पर विद्यार्थियों ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया. हरियाली, पेड़-पौधे और प्रकृति से संबंधित वेशभूषा में सजे-धजे बच्चों ने पेड़ काटने सहित वनों पर अत्याचार और इसके दुष्परिणाम का जीवंत चित्रण कर सभी की भरपूर सराहना पाई. इसके बाद विद्यार्थियों व शिक्षकों सहित सभी ने सामूहिक रूप से पृथ्वी की रक्षा की प्रतिज्ञा ली. [caption id="attachment_615464" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/DPS-3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे[/caption] प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार ने कहा कि पृथ्वी है, तो हम हैं. इसकी रक्षा हम सभी का सामूहिक दायित्व और धर्म है. उप प्राचार्य अंजनी भूषण ने पृथ्वी की रक्षा के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने पर बल दिया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मियों ने 12वीं की छात्रा शिक्षा सिंह द्वारा तैयार जागरुकतापरक बैज लगाकर दिनभर काम किया. स्कूल की प्राइमरी इकाई में भी पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें कक्षा 3 से 5 के बच्चों ने पृथ्वी बचाओ सुंदर कविता प्रस्तुत की. उन्होंने आकर्षक नृत्य के माध्यम से प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया. बच्चों के लिए पर्यावरण संबंधी क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. यह">https://lagatar.in/bermo-patna-sahibs-general-secretary-sardar-indrajit-singh-reached-jarangdih-offered-obeisance-at-gurudwara/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पटना साहिब के जेनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह पहुंचे जारंगडीह, गुरुद्वारा में टेका मत्था [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही