Search

 
 
 

बोकारो : स्थानीय को नौकरी नहीं देने के खिलाफ बियाडा की 6 कंपनियों में आर्थिक नाकेबंदी

 

झारखंडी मानुष बेरोजगार मोर्चा ने शुरू किया आंदोलन

Bokaro : स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं देने के विरोध में बोकारो औद्योगिक क्षेत्र (बियाडा) की छह बड़ी कंपनियों में बुधवार से अनिश्चितकालीन नाकेबंदी शुरू हुई. स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने झारखंडी मानुष बेरोजगार मोर्चा के बैनर तले आंदोलन शुरू किया. मोर्चा के सदस्य सुबह से ही कंपनियों के मेन गेट पर पहुंचकर गेट जाम कर दिया. इसके चलते कंपनी में तैयार माल न तो बाहर निकल रहा है, न ही बाहर से कच्चा माल के वाहन को प्लांट के अंदर जाने दिया जा रहा है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे झारखंडी मानुष बेरोजगार मोर्चा के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह ने कहा कि बियाडा क्षेत्र में कई ऐसी कंपनियां हैं जो झारखंड सरकार के रोजगार अधिनियम के तहत 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दे रही हैं. इस मुद्दे को लेकर कई बार कंपनियों के प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. समझौता भी हुआ, इसके बावजूद लोकल मजदूरों व कामगारों को काम नहीं मिल रहा है. अंत मोर्चा को आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदम उठाने पड़े हैं. जिन कंपनियों के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी शुरू की गई है, उनमें बियाडा क्षेत्र की सिद्धिश्री, सुंदरम स्टील प्लांट, कल्याणी, एचएम कंस्ट्रक्शन समेत छह कंपनियां शामिल हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों की पूर्ति नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-in-katras/">धनबाद

: कतरास में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही