Search

 
 
 

बोकारो : स्कूल विकास मद में आवंटित 5 करोड़ खर्च नहीं कर पाया शिक्षा विभाग

 
Dinesh kumar Pandey edited by Baidyanath Jha Bokaro : राज्य सरकार से स्कूलों के विकास के लिए आवंटित 5.9 करोड़ रुपये शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण खर्च नहीं हो पाई. अब तक महज 0.6% यानी 3.90 लाख रुपये ही खर्च हुए हैं. विभागीय अधिकारी इसके लिए एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं. स्कूलों की रंगरोगन और मरम्मत के लिए उक्त राशि आवंटित की गई, लेकिन अधिकारियों ने राश खर्च करना मुनासिब नहीं समझा. किन-किन प्रखंडों को मिली राशि बेरमो प्रखंड- 24,55,000, चंदनकियारी- 82,45,000, चंद्रपुरा 25,90,000, जरीडीह-38,45,000, चास-1,21,35,000, कसमार- 37,30,000, गोमिया- 69,95,000, नवाडीह- 56,50,000, पेटरवार- 53,05,000. किन प्रखंडो में खर्च हुई कितनी राशि बेरमो प्रखंड- 1,29,203, चंदनकियारी- 10,000, चंद्रुपरा- 825, चास- 2,15,940, गोमिया- 34,686. मार्च में लैप्स होगा आवंटन राशि की मियाद जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलीन टोप्पो ने बताया कि राशि खर्च करने का निर्देश सभी बीईओ को दिया गया था, लेकिन राशि खर्च नहीं हुई. राशि खर्च नहीं होने पर वह लैप्स हो जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=234051&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : जख्मी युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही