Search

 
 
 

बोकारो : शिक्षा ही मानव जीवन की उन्नति का आधार : कनौजिया

 
Bokaro : चंदनकियारी प्रखंड के नयावन पंचायत अंतर्गत पर्वतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ओएनजीसी बोकारो की ओर से बुधवार को एससीएसटी कंपोनेंट प्लान के तहत स्कूली बच्चों के बीच स्कूली बैग सहित पाठ्य एवं लेखन सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर ओएनजीसी के जीएम आरके कनौजिया ने कहा कि शिक्षा ही मानव जीवन की उन्नति का आधार है. उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण के लिए हरेक व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है. ओएनजीसी एससीएसटी इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन शिक्षा के विकास के लिए यथासंभव प्रयास करता है. यह क्षेत्र ओएनजीसी का ऑपरेशन एरिया है. इसलिए ओएनजीसी अपने परिक्षेत्रीय विकास के लिए कृतसंकल्प है. बनगड़िया ओपी के प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार सेवा जरूर करनी चाहिए. कार्यक्रम में ओएनजीसी एससीएसटी इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन रंजीत प्रसाद, पंसस शैलेन्द्र शेखर, अध्यक्ष महादेव बाउरी, मदन माजी, राजू सिंह, विप्लव बनर्जी समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-sanskar-education-is-the-purpose-of-saraswati-shishu-mandir-durga-prajapati/">यह

भी पढ़ें : कसमार : संस्कारयुक्त शिक्षा ही सरस्वती शिशु मंदिर का उद्देश्य : दुर्गा प्रजापति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही