Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Bokaro: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बुधवार को बोकारो परिसदन पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पहुंचे मंत्री ने विस्थापित क्षेत्र धनघरी सहित अन्य गांव में रेलवे लाइन दोहरीकरण के दौरान घरों को उजाड़े जाने की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीसी, पुलिस अधीक्षक, डीपीएलर, बोकारो स्टील और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में मंत्री जगरनाथ महतो ने बोकारो स्टील प्लांट निर्माण में इन गांव के अधिग्रहण, मुआवजा और विस्थापन के लिए जमीन सहित अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा की. मंत्री ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था. उसकी पूर्ति सहित इन सभी मुद्दों की जांच की जानी चाहिए. इसके लिए उन्होंने डीसी को एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- सोनिया">https://lagatar.in/eds-questioning-of-sonia-gandhi-completed-she-will-not-be-called-now-congress-workers-clash-with-police-train-stopped-in-mumbai/">सोनिया

गांधी से ED की पूछताछ पूरी, अब नहीं बुलाया जायेगा, पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, मुंबई में ट्रेन रोकी गयी
बताया जाता है कि 15 दिनों के अंदर कमेटी इन सभी बातों की जानकारी देंगे. उसके बाद इस मुद्दे पर फिर से बैठक होगी. तब इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी. बता दें कि टुपकाडीह तलगाड़िया रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है. ऐसे में विस्थापित क्षेत्र धनघरी सहित अन्य गांव के कई घरों को हटाया जा रहा है. ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं. इसे देखते हुए विस्थापित कई बार सरकार से गुहार लगा चुके हैं. इसी मुद्दे को लेकर आज बैठक की गई. इसे भी पढ़ें- देश">https://lagatar.in/the-security-of-the-country-and-the-future-of-the-youth-are-both-in-danger-tweeted-rahul-gandhi-on-the-agneepath-scheme/">देश

की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में, अग्निपथ योजना पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही