Search

 
 
 

बोकारो : हर व्यक्ति तक इलाज की सुविधा पहुंचाने का प्रयास- बेबी देवी

 

नावाडीह में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन

Nawadih : स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह में 15 सितंबर को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया. उदघाटन सूबे की उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने किया. स्वास्थ्य मेले में 795 लोगों ने चिकित्सा का लाभ उठाया. मंत्री बेबी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन इसी का हिस्सा है. सरकार जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ रही है. चिकित्सा प्रभारी डॉ मनीष कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर ही हम स्वस्थ समाज के साथ-साथ समृद्ध समाज बनाने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हंसदा, बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, सीओ अशोक कुमार सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी राकेश भारती, डॉ रिंकू, डॉ राजेश प्रसाद, डॉ पूनम कुमारी, डॉ जयदेव पंडित, मुखिया प्रदीप स्वर्णकार, मलेरिया निरीक्षक भानु प्रसाद महतो, सीएचओ रेखा तिग्गा, पूनम कुमारी, मनीषा बांदो, विजय कुमार महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-instructions-to-police-station-officers-to-patrol-their-area-every-evening/">बोकारो

: थानेदारों को रोज शाम अपने क्षेत्र में गश्ती करने का निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही