Search

 
 
 

बोकारो : शहर से लेकर गांवों में ईद की धूम, मस्जिदों-ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज

 
Bokaro : बोकारो जिले के शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को ईद की धूम है. मुसलमानों ने सुबह में नहाधोकर नए कपड़े पहनकर मस्जिदों व ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा की और अल्लाह से घर-परिवार की सलामती की दुआ मांगी. एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकवाद दी. बोकारो शहर से सटे सिवनडीह, डुमरो, उकरीद, भर्रा समेत जैनामोड़, कसमार, पेटरवार, गोमिया, बेरमो, कथारा, चंद्रपुरा, चास व चंदनकियारी के ग्रामीण इलाके में भी मस्जिदों में नमाज अदा की गई. कसमार प्रखंड के सभी मुस्लिम बहुल गांव व टोलों में ईद धूमधाम से मनाई गई. मोहल्लों व ईदगाहों में सुबह से ही त्योहार को लेकर चहल-पहल थी. प्रखंड के सुरजूडीह, गर्री, कुलागुजु, मंजूरा, कमलापुर, सोनपुरा, मधुकरपुर, मायापुर, बगदा, बगियारी, बनकनारी, खैराचातर, सिंहपुर व आसपास के मुस्लिम बहुल गांवों में ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई. पूरे दिन मीठी सेवइयों व पकवानों का दौर चला.  कसमार के सामाजिक संगठन 1992 मित्र मंडली के सक्रिय सदस्य मो. मुस्ताक अंसारी ने अपने आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें विभिन्न धर्मों के दर्जनों युवा शामिल हुए. सभी ने जमकर सेवइयों का आनंद लिया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-2-news-including-75-liters-of-country-liquor-and-1600-kg-mahua-seized-from-chando-fores////">बोकारो

: चांदो जंगल से 75 लीटर देसी शराब व 1600 किलो महुआ जब्त समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही