Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी विवेक, साहेब राम मांझी, अरविंद यादव समेत आठ नक्सली ढेर

Ranchi/Bokaro :  बोकारो जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सोमवार की सुबह नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने आठ नक्सलियों को मार गिराया है. इनमें एक करोड़ इनामी विवेक, साहेब राम मांझी और अरविंद यादव सहित आठ नक्सली शामिल हैं. यह मुठभेड़ जिले के जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के लालपनिया स्थित लुगु पहाड़ी में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई है. मारे गये नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ बरामद हुई है. बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली: पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि लूगु पहाड़ी इलाके में नक्सलियों का दस्ता एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. जिसके बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की एक स्पेशल टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने  लुगुबुरू और झुमरा पहाड़ में नक्सलियों की साजिशों का नाकाम करने के लिए एक सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ नक्सली मारे गये. मारे गये दो नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.

तीन महीने पहले भी मारे गये थे दो नक्सली: बता दें कि बीते 22 जनवरी को भी बोकारो में पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गये थे. मृतक माओवादियों की पहचान मनोज बास्की और गिरफ्तार 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई थी. बता दें कि 20 जनवरी को 15 लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने चंद्रपुरा से गिरफ्तार किया था. उसी से प्राप्त इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गयी थी.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही