Search

 
 
 

बोकारो में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में सेंटल कमिटी सदस्य समेत आठ नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 
Ranchi/Bokaro : बोकारो जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सोमवार की सुबह नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने सेंटल कमिटी सदस्य एक करोड़ इनामी विवेक समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के लालपनिया स्थित लुगु पहाड़ी में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई. मारे गये नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ बरामद हुई है. आठ नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं. सुरक्षा बल इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं. मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है. बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली : पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि लूगु पहाड़ी इलाके में नक्सलियों का दस्ता एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. जिसके बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की एक स्पेशल टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने  लुगुबुरू और झुमरा पहाड़ में नक्सलियों की साजिशों का नाकाम करने के लिए एक सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ नक्सली मारे गये. मारे गये दो नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. तीन महीने पहले भी मारे गये थे दो नक्सली: बता दें कि बीते 22 जनवरी को भी बोकारो में पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गये थे. मृतक माओवादियों की पहचान मनोज बास्की और गिरफ्तार 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई थी. बता दें कि 20 जनवरी को 15 लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने चंद्रपुरा से गिरफ्तार किया था. उसी से प्राप्त इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गयी थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही