Search

 
 
 

बोकारो : जरीडीह में बुजुर्ग ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jaridih (Bokaro) : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के गायछंदा पाथुरिया हरिजन टोला निवासी सबरा बाउरी (60 वर्ष) पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. परिजनों ने बताया कि सबरा बाउरी बुधवार की शाम को घर से निकले थे. देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो घर वालों को चिंता हुई. उन्हें आस-पड़ोस में खोजा, लेकिन कहीं पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह जंगल में झाड़ी काटने जा रहे ग्रामीणों ने पाथुरिया से थोड़ा आगे कब्रगाह के बगल में पेड से लटका  शव देखा. खबर फैलते ही वहां भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना  पंचायत समिति सदस्य वकील अंसारी व मुखिया को दी. उनकी पहल पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. बुज़ुर्ग के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-sanyukta-anand-of-chinmay-vidyalaya-received-invitation-for-the-consecration-ceremony-of-shri-ram-temple/#google_vignette">

बोकारो : चिन्मय विद्यालय की संयुक्तानंद को मिला श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही