Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के सिंहपुर निवासी अपील ठाकुर (65 वर्ष) की शनिवार को गांव के शायर बांध तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर कसमार थाना प्रभारी उज्जवल कुमार पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. जानकारी के अनुसार अपील ठाकुर दोपहर बाद करीब तीन बजे स्नान करने के लिए तालाब गए थे. इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए. तालाब के पास मौजूद ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन पानी अधिक होने के कारण सफल नहीं हो पाए. करीब डेढ़ घंटे की खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला. बाद में लोहे का झगड़ डालकर खोजने पर उसमें फंसकर शव पानी से ऊपर आया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-one-died-after-being-hit-by-a-train-near-kathaun-station//">गोड्डा

: कठौन स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही