Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में बुजुर्ग महिला की आग से झुलसकर मौत

 
Bokaro : कसमार थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के छतरबर टोला निवासी स्वर्गीय मानिक महतो की पत्नी प्रमिला देवी उर्फ पेनिया (70 वर्ष) की शुक्रवार को आग से जलकर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे ठंड से बचने के लिए वह घर में अलाव (बोरसी) जला रही थी. इसी दौरान कपड़े में आग पकड़ ली और वह पूरी तरह से जल गई. आनन-फानन में उसे कसमार सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर एचपी सोरेन ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि पेनिया  कमरे में अकेली थी. आग पकड़ने के बाद साड़ी व अन्य कपड़े शरीर पर पूरी तरह से चिपक गए थे. परिवार वालों ने धरधरवा श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-policeman-who-drowned-in-river-while-trying-to-catch-cyber-criminal-not-found/">धनबाद

: साइबर अपराधी को पकड़ने में नदी में डूबे सिपाही का पता नहीं 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही