Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में बकरी चराने गई बुजुर्ग महिला की वज्रपात से मौत

 
Bokaro : कसमार प्रखंड के टांगटोना गांव के तेलियाडीह में सोमवार की शाम वज्रपात से गांव के कपिलेश्वर महतो की पत्नी इंद्री देवी (63 वर्ष) की मौत हो गई. तीन बकरियां भी झुलस कर मर गईं. बताया गया कि इंद्री देवी बकरी चराने गई थी. तभी बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वह पीपल के एक पेड़ के नीच खड़ी हो गई. तभी तेज आवाज के साथ बादल गरजे ओर बिजली चमकी. वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसमार ले गए,  जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की जानकारी पाकर स्थानीय विधायक डॉ. लंबोदर महतो की धर्मपत्नी व समाजसेविका कौशल्या देवी अस्पताल पहुंचीं और घटना की जानकारी ली. अस्पताल में धनलाल कपरदार, सूरज जायसवाल, सुमित कुमार, फूलचंद महतो, सरोज सिंह समेत काफी लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही