Search

 
 
 

बोकारो : तेरापंथ महिला मंडल के निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों ने ली शपथ

 
Bokaro : तेरापंथ महिला मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सेक्टर 2 स्थित जैन मिलन केंद्र में आयोजित किया गया. इसमें मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कनक जैन को   निवर्तमान अध्यक्ष रेणु देवी चौरसिया ने शपथ दिलाई. अन्य पदाधिकारी व सदस्यों को निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती जैन ने शपथ दिलाई. अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को पद की जिम्मेदारी तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती जैन ने कहा कि तेरापंथ महिला समिति मंडल को महिलाओं की आवाज बनाने का काम सभी के सहयोग से किया जाएगा. समारोह का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया. साथी मौजूद महिला सदस्यों ने इस दौरान मंगलाचरण का पाठ किया. समारोह का आयोजन तेरापंथ शिरोमणि महासभा के अध्यक्ष मनसुख सेठिया की देखरेख में आयोजित किया गया. मौके पर आंचलिक प्रभारी मदन चौरड़िया, सभा प्रभारी पारसमल बोथरा, सभा अध्यक्ष शांतिलाल लोधा, मंत्री प्रकाश कोठारी, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सिद्धार्थ चौरड़िया, बजरंग लाल चौरड़िया, सुशील सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-corporations-campaign-against-water-exploitation-in-chas-motor-pump-seized/">बोकारो

: चास में जलदोहन के खिलाफ निगम का अभियान, मोटर पंप जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही