Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न

Bokaro : बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2022-24 के अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को मारवाड़ी पंचायत भवन चास और फुसरो के अग्रसेन भवन में संपन्न हुई. चुनाव में 261 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सभी प्रत्याशियों का भाग्य बक्से में कैद हो गया है. परिणाम गुरुवार को घोषित किए जाएंगे. मुख्य चुनाव पदाधिकारी अनिल गोयल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. फुसरो से ओम प्रकाश अग्रवाल और चास से श्याम सुंदर जैन ताल ठोंक रहे हैं. अग्रसेन भवन फुसरो में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग हुई. जबकि मारवाड़ी पंचायत भवन चास में 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ. मतगणना मारवाड़ी पंचायत भवन में शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगी. गुरुवार को चुनाव परिणामों की घोषणा होगी. यह">https://lagatar.in/bokaro-16-lakh-stolen-from-two-flats-of-golden-apartment/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : गोल्डन अपार्टमेंट के दो फ़्लैट से 16 लाख की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही