Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : श्री अय्यप्पा सेवा संघम का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विवादों पर लगा विराम

Bokaro : श्री अय्यप्पा सेवा संघम कमेटी का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इसके साथ ही संघम के सांगठनिक विवादों पर विराम भी लग गया. पूर्व निर्धारित निर्णयानुसार श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में प्रातः 10 बजे निर्वाचन-प्रक्रिया शुरू हुई. केरल के पूर्ण कोरम सदस्यों की उपस्थिति में 2023-26 के लिए नई प्रबंधन समिति को 95 प्रतिशत से अधिक मतों के साथ सर्वसम्मति से चुना गया. इस वार्षिक आमसभा के दौरान ध्वनिमत से अध्यक्ष पी. राजगोपाल, उपाध्यक्ष मोहनन आर.नायर और शशिंद्रन करात, महासचिव ईएस सुशीलन और कोषाध्यक्ष बाबूराज आर. बनाये गए. जबकि बोर्ड सदस्यों के रूप में सुरेश कुमार केए और शाजिन बी. को चुना गया.

  सतीश नायर के सपनों को करेंगे साकार : राजगोपाल

चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित हुए पी. राजगोपाल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सतीश नायर के नेतृत्व में निवर्तमान कमेटी का कार्यकाल बेहद सराहनीय और उत्तम रहा. पूर्व अध्यक्ष ने विद्यालय, मंदिर, संगठन और समाजहित में जो कार्य-योजनाएं तैयार की थीं, उन्हें सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर टीम भावना के साथ काम करते हुए सतीश नायर के सपनों को वह साकार करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे. यह">https://lagatar.in/phusro-srs-xi-became-the-champion-of-sunday-bazaar-premium-league-cricket-tournament/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : एसआरएस एलेवन बनी संडे बाज़ार प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही