Search

 
 
 

बोकारो: चंदनकियारी प्रखंड का मुखिया पद का चुनाव परिणाम जारी

 
Bokaro: पंचायत चुनाव में वोटिंग के बाद मंगलवार को मतगणना हुआ. इसमें जिले के चंदनकियारी प्रखंड के पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतगणना परिणाम जारी किया गया. कई प्रत्याशियों ने मुखिया और पंसस पद पर जीत दर्ज की. परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों ने खुशी जाहिर की और जनता को धन्यवाद दिया. इसमें चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर पंचायत से रबिन दास, नयावन पंचायत से रीता देवी और शिवबाबुडीह पंचायत से राजेश कुमार ठाकुर ने मुखिया पद का चुनाव जीता. इसे भी पढ़े- ED">https://lagatar.in/if-ed-reaches-to-me-by-mistake-he-does-not-know-how-much-trouble-he-will-have-to-face-hemant-soren/">ED

गलती से मेरे पास पहुंच गयी, तो उसे कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी इसका अंदेशा उसे नहीं: हेमंत सोरेन
दूसरी ओर चंदनकियारी प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के रूप में बाटबिनोर से संगीता देवी, नयावान 2 से विनोद बिहारी महतो, नयावन 3 से शैलेंद्र कुमार शेखर, सिल्फोर से राजेंद्र प्रसाद दास, शिवबाबुडीह से भरतचंद्र महथा, भोजुडीह प. 1 से मालती देवी, भोजुडीह प. 2 से प्रदीप मुखर्जी और भोजुडीह पू. से दुर्गा रजवार ने पंसस पद का चुनाव जीता. इसे भी पढ़े- JMM">https://lagatar.in/jmm-legislature-party-meeting-agreed-on-the-name-of-rajya-sabha-candidate-hemant-will-go-to-delhi-today-to-meet-sonia/">JMM

विधायक दल की बैठक : राज्यसभा प्रत्याशी के नाम पर बनी सहमति, सोनिया से मिलने आज दिल्ली जाएंगे हेमंत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही