Search

बोकारो : 14 घंटे तक कट रही बिजली, 40 डिग्री तापमान में लोगों को हो रही परेशान

Bokaro: बोकारो जिले के चास प्रखंड में बिजली की आपूर्ति 10 घंटे से अधिक नहीं हो रही है. लोगों का कहना है कि बिजली 14 घंटे तक कट रही है. दूसरी तरफ 40 डिग्री तापमान में लोग घरों में उबल रहे हैं. चास के लिए 60 से 70 मेगावॉट बिजली की जरूरत है, लेकिन 30 से 40 मेगावॉट बिजली मिल रही हैं. इतनी भारी कटौती के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. बिजली के आंख मिचौली से लोगों में बहुत आक्रोश है.  आम जनता बिजली को लेकर कभी भी सड़क पर उतर सकती है.

भाजपा विधायक बिरंची नारायण हेमंत सरकार पर उठाया सवाल

विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गोरवार ने बताया कि ऊपर से आपूर्ति बाधित हो रही हैं. बिजली की आपूर्ति नियमित करने के लिए 70 मेगावाट की जरूरत है तभी आपूर्ति कंटीन्यू होगी और आम जनता को राहत मिलेगी. दूसरी ओर भाजपा विधायक बिरंची नारायण का कहना है कि जबसे जेएमएम की सरकार बनी है, तबसे बिजली की आपूर्ति  लगातार बाधित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि कई बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ, अब आंदोलन होगा. कहा कि हेमंत सरकार ने डीवीसी को पैसा नहीं दिया. गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है, जिससे जीना मुहाल हो गया है. इसे भी पढे़ : Xiamoi">https://lagatar.in/ed-summons-xiamois-former-india-head-manu-jain-orders-to-appear-today/">Xiamoi

के पूर्व इंडिया हेड मनु जैन को ईडी का समन, आज पेश होने का आदेश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//