Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : लुट जायेगा बिजली विभाग, मुहल्लों में टोका फंसाकर जलाया जा रहा बिजली !

Bokaro :  चास के अधिकांश मुहल्लों में अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली जलायी जा रही है. मुहल्लों में इस तरह की तस्वीर आप साफ देख सकते हैं. अगर यही हाल आगे भी चलता रहा तो बिजली विभाग को भारी नुकसान होगा. विभाग में आपूर्ति पर ओवरलोड तथा लोडशेडिंग होता है, जिसका खामियाजा उपभोताओं पर पड़ रहा है. वैसे लोग जो नियमित बिल जमा करते हैं उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विद्युत पोल पर तारो का मकड़जाल हो गया है. फंसाए गए टोके वाली तार कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है. तार काफी जर्जर हालत में है. विगत तीन महीने में चास अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में विभाग ने 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, हालांकि जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है उनकी गिरफ्तारी भी नहीं के बराबर हुई है, जिससे अवैध कनेक्शन धारियों के हौसले बुलंद हैं. इसे भी पढ़ें- चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-sameer-distributed-dhoti-sari/">चाकुलिया

: विधायक समीर ने धोती-साड़ी का किया वितरण

तारों का मकड़जाल

चास बाजार बोकारो का उपनगर माना जाता है, जहां हजारों संभ्रांत परिवारों के लोग निवास करते हैं. सड़कों पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है. दूसरी ओर विद्युत पोलों पर तारों का मकड़जाल है. लगभग ये तारें जर्जर हो चुकी हैं. यदि तार टूटकर गिर जाता है तो बड़ी घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है. इसपर विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई पहल नहीं किया जाना किसी दिन घातक सिद्ध हो सकता है. जर्जर तार अक्सर स्पार्क करता है. आग से चिंगारियां निकलने के कारण आपूर्ति बाधित करनी पड़ती हैं. शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना बनी रहती है. जब जब ऐसी घटना होती हैं तो शार्ट डाउन करना पड़ता है. जो उपभोक्ता है, उनके कनेक्शन को फिक्स नहीं करता है. यदि ऐसा किया जाता तो अवैध कनेक्शनधारी चिन्हित कर लिए जाते. बड़ी बात तो यह है कि यह कनेक्शन लोग मामूली नजराना देकर सरकारी मिस्त्री से करवा लेते हैं, जिसके कारण उपभोक्ता उन्हें कुछ बोल भी नहीं सकते. इसे भी पढ़ें- मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-cattle-owner-will-have-to-pay-compensation-if-cattle-are-found-in-the-field-chief/">मझगांव

: खेत में मवेशी पाए जाने पर मवेशी मालिक को देना होगा हर्जाना : मुखिया https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bijali-2-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" />

अवैध कनेक्शन बना कमाई का जरिया

लोग बताते है की अवैध कनेक्शन के लिए संबंधित कर्मियों को अवैध उपभोक्ता नजराना देते हैं. बड़े अधिकारियों के निर्देश में जब भी छापेमारी अभियान चलाया जाता है तो इसके पूर्व अवैध उपभोक्ता अपने कनेक्शन को हटा लिया करते है. अधिकारियों के लौटने के बाद स्थिति यथावत हो जाती हैं. हालांकि अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गयी है. कई लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं जो जर्जर तार है उन्हें बदलने का काम शुरू किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही