Search

 
 
 

बोकारो : गोमिया में हाथियों का कहर, बाल-बाल बचे बुजुर्ग समेत 3 खबरें एक साथ

 
Bermo : गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का कहर जारी है. टिकाहारा गांव में बुधवार की रात हाथियों का झुंड घुस गया. रात के करीब दो बजे अचानक हाथियों ने सीतालाल हांसदा के घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे धान खा गए. उस समय सीतालाल हांसदा घर पर सो रहा था. बूढ़ी मां भी साथ थी. मिट्टी का ढेर जब गिरा तो वे बाल-बाल बच गए. झुंड में करीब 25 हाथी हैं. जंगल से सटे गांव में पहला घर सीतालाल का ही है. हाथी घुसते ही पहला घर को निशाना बनाया. गांव के दूसरे टोला में ग्रामीण रतजगा कर रहे थे. जैसे ही जानकारी मिली कि हाथियों का झुंड सीतालाल हांसदा के घर पहुंचा है उनलोगों ने दोनों को घर से बाहर निकाल कर बचाया. ग्रामीण राजेश चौड़े ने बताया कि एक दिन पहले हाथी दूसरे गांव से खदेड़ने के बाद गांव के एक किलोमीटर की दूरी स्थित जंगल में थे. इस बात की जानकारी गांव वालों को हो गई थी. इसलिए छोटन कुमार तुरी, गुरु लाल हंसदा, रामदास हंसदा, फूलचंद सोरेन और अन्य ग्रामीण रतजगा कर रहे थे. जैसे ही हाथियों के झुंड के पहुंचने की सूचना मिली,वे जान जोखिम में डालकर हाथियों को भगाया.

मंत्री बेबी देवी बोकारो पुलिस लाइन में फहराएंगी तिरंगा

Bokaro : बोकारो में गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को मुख्य समारोह सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में होगा. यहां सुबह नौ बजे झारखंड सरकार की मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी झंडोत्तोलन करेंगी और परेड की सलामी लेंगी. परेड में अवर निरीक्षक, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल, जिला सशस्त्र बल, गृहरक्षा वाहिनी के प्लाटून व विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भगा लेंगे. विभागों द्वारा झांकी निकाली जाएगी.

न्यायिक पदाधिकारियों ने ली मतदान करने की शपथ

[caption id="attachment_838346" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/मतदाता-बोकारो.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> न्याय सदन में मतदान की शपथ लेते न्यायिक अधिकारी[/caption] Bokaro : बोकारो के न्याय सदन में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संतोष कुमार बतौत मुख्य अतिथि मौजूद रहे. उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों व पीएलबी को मतदान करने की शपथ दिलाई. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुचारू संपादन के लिए मतदान बहुत ही जरूरी है. क्योंकि मतदाता ही सही प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं. इसलिए सभी को लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखते हुए निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आलोक कुमार दुबे, पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायालय अनुज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय राजीव रंजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ योगेश कुमार सिंह,  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन तिग्गा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव निभा रंजन लकड़ा एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण, पीएलवी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-groups-clash-over-the-issue-of-loading-in-benidih-coal-dump/">धनबाद

: बेनीडीह कोल डंप में लोडिंग के सवाल पर दो गुट भिड़े 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही