Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : वनो के कटने से ही गांवों में बढ़ा है हाथी का प्रकोप : मुकुल

Bokaro : स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की ओर से बोकारो के सतनपुर पहाड़ी के पास सिद्धो कान्हू चौक के नजदीक के जंगल को बचाने के लिए जनजागरुकता अभियान चलाया गया. इसकी अगुवाई संस्थान के वन संरक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक वीरेंद्र कुमार चौबे ने की. मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के महासचिव प्रकृति सेवक शशि भूषण ओझा `मुकुल` ने वनों को बचाने के आह्वान के साथ लोगों को समझाते हुए कहा कि वन नहीं तो जीवन नहीं. वनों की अंधाधुंध कटाई से वातावरण में ऑक्सीजन की लगातार कमी हो रही है और कार्बन डाइऑक्साइड व कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा बढ़ रही है, जिसके कारण धरती का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि वनों के कटने से ही हाथियों का प्रकोप गांवों में बढ़ा है. अनेक जीवनोपयोगी जड़ी- बूटियां भी विलुप्त हो रही हैं. वनों में महुआ आदि चुनने के लिए लोगों द्वारा आग लगाने को भी रोकना होगा. मौके पर बबलू पांडेय, अभय कुमार गोलू, लक्ष्मण शर्मा, दीपक बागती, संजय बागती, रामेश्वर गोराई, दिलीप प्रमाणिक, सुखदेव हेंब्रम, शिवलाल सोरेन, विजय हेंब्रम, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार, अनिल हेंब्रम, रामदेव हेंब्रम आदि मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/kasmar-mahant-ramlakhan-das-ji-maharaj-reached-kasmar-from-ayodhya/">यह

भी पढ़ें : कसमार : अयोध्या से महंत रामलखन दास जी महाराज पहुंचे कसमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही