Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : गोमिया में हाथियों का उत्पात, दर्जनों ग्रामीणों की फसल रौंदी

Bokaro : गोमिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में मंगलवार को लगभग जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने अय्यर, केरी और टीकाहरा गांवों में ग्रामीणों की फसल को रौंद डाला. ग्रामीणों ने बताया करीब चार दिनों से टीकाहरा दामोदर नदी किनारे स्थित जंगल में करीब दो दर्जन हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. हाथी आसपास के ग्रामीणों की गेहूं, चना, सरसों, प्याज, टमाटर, बैगन आदि की फसल को चार दिनों से रौंद रहे हैं. हाथियों के झुंड ने अय्यर गांव के मितन मांझी, नकुल मांझी, तालु मांझी, दीपेश करमाली के मटर, चना, सरसों और गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया है. केरी गांव निवासी दिलीप मुर्मू, राजेश करमाली, राज कुमार करमाली, महावीर सोरेन के आम बगान, चना, बैगन, टमाटर, प्याज की फसल रौंद दिया. हाथियों ने खिराबेड़ा निवासी धनेश्वर महतो के आम बगान को क्षतिग्रस्त कर दिया है. साथ ही टीकाहरा गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों की फसल को रौंद दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग को सूचना देने बावजूद हाथियों को भगाने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने वन विभाग से फसल की क्षति का मुआवजा देने व जानमाल की सुरक्षा के लिए पटाखा, टॉर्च, मिटट् तेल की व्यवस्था करने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/bokaro-womans-chain-snatched-while-returning-home-with-child-from-school-bus/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : स्कूल बस से बच्चे को लेकर घर लौट रही महिला की चेन छीनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही