Search

 
 
 

बोकारो : झुमरा पहाड़ के जंगल में दूसरे दिन भी पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां

 
Bokaro :  जिले के झुमरा पहाड़ के जंगल में दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं. पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे मुठभेड़ शुरू हुई. इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. एक घंटे में ही पुलिस और नक्सली दोनों ने करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलायी. मौके  पर सीआरपीएफ की 26वीं बटालियन, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की टीम मौजूद हैं.

जोनल कमांडर बिरसेन उर्फ चंचल दा और एरिया कमांडर कुंवर मांझी के दस्ते के साथ मुठभेड़

चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में इससे पहले मंगलवार को भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. दोनों तरफ से करीब छह घंटों तक गोलियां चली थी. मुठभेड़ के बाद आज बुधवार को सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इस दौरान नक्सलियों के जोनल कमांडर बिरसेन उर्फ चंचल दा और एरिया कमांडर कुंवर मांझी दस्ते के साथ सीआरपीएफ और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. बताया जा रहा है कि इस रास्ते में 20 से 25 की संख्या में नक्सली मौजूद हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही