Search

 
 
 

बोकारो : झुमरा पहाड़ के समीपवर्ती बूथों पर एएमएफ की सुविधा सुनिश्चित कराएं- आईजी

 

उग्रवाद प्रभावित इलाकों के मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से ले जाने पर चर्चा

Bokaro : बोकारो जिले में लोकसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर उत्तरी छोटानागपुर के आईजी डॉ. माइकल राज ने शनिवार को एनआईसी कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में खासकर उग्रवाद प्रभावित झुमरा पहाड़ व आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की रणनीति पर चर्चा हुई. मतदान कर्मियों, सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा बलों को ठहराने, बूथों तक सभी को पहुंचाने और वोटिंग के बाद ईवीएम के साथ मतदान कर्मियों को ले आने सहित अन्य बिंदुओं पर मंथन हुआ. आईजी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्टैटिस्टिक लोकेशन पर जानकारी देते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. झुमरा पहाड़ के आसपास के बूथों पर एएमएफ की सुविधा सुनिश्चित कराने को कहा. ताकि मतदाताओं को वोट देने में दिक्कत नहीं हो. कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें. मतदान कर्मिर्यों को हेलीकॉप्टर से ले जाने और लाने कुर्कनालो, चतरोचट्टी व झुमरा पहाड़ पर स्ट्रॉग रूम बनाने पर भी चर्चा हुई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव ने कहा कि उक्त सभी स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. बैठक में डीआईजी एसके झा, पूज्य प्रकाश, सीआरपीएफ कमांडेंट रविरंजन कुमार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीटीओ वंदना शेजवलकर, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-huge-quantity-of-illegal-english-liquor-seized-from-cisf-written-bolero-vehicle/">

बोकारो : सीआईएसएफ लिखे बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही