Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युतापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : पीएन सिंह

Bokaro : समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को रिफॉर्म बेस्ड एंड रिजल्ट लिंक रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) से संबंधित पहली बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद पीएन सिंह ने की. मौके पर डीसी कुलदीप चौधरी ने समिति सदस्यों को ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई नई योजना आरडीएसएस निगरानी व अनुश्रवण को लेकर गठित कमेटी व योजना के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी. उन्होंने कमेटी अध्यक्ष और सदस्यों को आश्वस्त किया कि योजना का क्रियान्वयन ऊर्जा मंत्रालय से जारी गाइडलाइन के अनुरूप किया जाएगा.

आरडीएसएस योजना के तहत घर-घर लगाये जाएंगे स्मार्ट मीटर

विद्युत अधीक्षण अभियंता चास डीएन साहू ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर पोल और जर्जर तारों को बदलने के साथ घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने, विद्युत आपूर्ति में हो रही क्षति को कम करने, गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने, छूटे हुए और नये टोलों तक बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा. योजना के तहत तीन चरणों में कार्य को पूरा किया जाएगा.

 समय पर बदले जाएं जर्जर पोल व तार, लोगों को मिले निर्बाध बिजली : सांसद     

बैठक में सांसद सह कमेटी अध्यक्ष पीएन सिंह ने अधिकारियों को जिले में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. जिले में पावरग्रिड व सब स्टेशन निर्माण से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा करने, जर्जर पोल, ट्रांसफार्मर, तार को बदलने, ससमय बिजली बिल उपभोक्ताओं को जारी करने आदि का निर्देश दिया. उन्होंने कमेटी की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित कर आरडीएसएस कार्य प्रगति व शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा करने को कहा. समीक्षा के क्रम में बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने जैनामोड़ में बिजली बिल जमा करने के बाद भी एक उपभोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला उठाया. जिस पर सांसद ने डीसी को एडीएम रैंक के पदाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए अगली बैठक में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा. बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति बेहतर रहे, इस पर भी चर्चा की गई. जिस पर विभागीय अभियंताओं ने बताया कि कि चार ट्रॉली ट्रांसफार्मर इस बार रखा गया है. ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर तुरंत ट्रॉली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही खराब ट्रांसफार्मर की जल्द मरम्मत होगी. बैठक में बिजली बिल, लो-वोल्टेज को लेकर भी बात रखी गई. मौके पर कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी, समीर कुमार व उमेश कुमार राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, गोमिया विधायक प्रो. लंबोदर महतो, डीसी कुलदीप चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, डीडीसी कीर्तिश्री जी., विभागीय महाप्रबंधक हरेंद्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि (चंदनकियारी) जयदीप रॉय, विधायक प्रतिनिधि (बेरमो) बिनोद महतो, विद्युत अधीक्षण अभियंता चास डीएन साहू आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-will-teach-a-lesson-to-the-mlas-of-the-ruling-party-and-the-opposition-habulal-gorain/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सतापक्ष व विपक्ष के विधायकों को सिखाएंगे सबक : हाबुलाल गोराईं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही