Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेवारी- डॉ. हेमलता

Advertisement
Advertisement

डीपीएस चास की अमृत वाटिका में रोटरी क्लब ने लगाए औषधीय पौधे

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल चास की अमृत वाटिका में रोटरी क्लब चास ने 13 सितंबर बुधवार को विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. इस दौरना वाटिका में तरह-तरह के औषधीय पौधे लगाए गए. डीपीएस चास की चीफ मेंटर डॉ. हेमलता एस मोहन ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हमारा सिर्फ कर्तव्य नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है. वर्तमान समय में पौधरोपण के लिए जागरूकता जरूरी है. सभी को अपने घर के आसपास में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि औषधीय पौधे मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं. पूर्व अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने औषधीय पौधों का महत्व समझाया. क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि शरीर को निरोगी रखने में औषधीय पौधों का अत्यधिक महत्व है. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है. पेड़-पौधे लगाकर पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है. चास रोटरी की सचिव डिंपल कौर ने बताया कि वाटिका में एलोविरा, तेज पत्ता, अश्वगंधा, नीम, लेमन ग्रास, रुद्राक्ष, तुलसी, लाँग, इलायची, अजवाइन, इंसुलिन, हरसिंगार, कपूर, दालचीनी, नींबू, मौसमी, केला आदि औषधीय पौधे लगाए गए. मौके पर स्कूल के डायरेक्टर नवीन शर्मा, डीन जोस थॉमस, चास रोटरी के संयोजक मंजीत सिंह, प्रेम शंकर सिंह, अर्चना सिंह, प्राचार्य दीपाली भुस्कुटे, डीएस मेमोरियल सोसाइटी के सचिव सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-accused-arrested-for-making-obscene-video-of-girl-student-viral/">बोकारो

: छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही