Bokaro : झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति गुरुवार 4 मई को दो-दिवसीय स्थल अध्ययन यात्रा पर बोकारो पहुंची. समिति ने सभापति निरल पूर्ति की अध्यक्षता में बोकारो परिसदन में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान आने वाले प्रश्नों के निराकरण को लेकर सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई. मौके पर समिति के सदस्य अमर कुमार बाउरी, डीडीसी श्रीमती कीर्ती श्री जी, अपर समाहर्ता सादात अनवर, सिविल सर्जन डॉ.अभय भूषण प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती मेनका, डीटीओ संजीव कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी मनीषा वत्स सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-on-may-7-2473-candidates-will-appear-for-neet-exam-at-four-centers/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : 7 मई को चार केंद्रों पर 2473 अभ्यर्थी देंगे नीट की परीक्षा [wpse_comments_template]
बोकारो : अध्ययन यात्रा पर बोकारो पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति

Leave a Comment