Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मतदान को लेकर आम से लेकर खास तक दिखे उत्साहित

Bokaro :  गिरिडीह और धनबाद लोकसभा में मतदान को लेकर सुबह से ही वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है. बोकारो जिले  के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के वोटर्स अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. सभी मतदान केंद्रों में सुबह 5 बजे ही पोलिंग पार्टी और मतदानकर्मियों ने चुनाव अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मॉक पोलिंग की प्रकिया पूरी की. इसके बाद सुबह सात बजते ही मतदान प्रक्रिया शुरू कर दिया. मतदान केंद्रों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पहले मतदान की व्यवस्था की गयी.

गोमिया विधायक ने पत्नी और बेटे साथ जाकर डाला वोट 

आम लोगों के साथ-साथ बड़े आला अधिकारियों में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया. बोकारो डीसी विजया जाधव, एसपी पूज्य प्रकाश समेत कई बड़े आला अधिकारियों से लेकर प्रखंड में बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी समेत पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखे. जिले के कसमार प्रखंड में अपने पैतृक गांव कोतोगड़ा बूथ में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने उनकी पत्नी और पुत्र के साथ मतदान किया. दोपहर तीन बजे तक गिरिडीह लोकसभा में मतदान का प्रतिशत 44.52% रहा. वहीं  धनबाद लोकसभा में 50.69 फीसदी वोटिंग हुई.

दोपहर तीन बजे तक वोटिंग प्रतिशत 

गिरिडीह लोकसभा – 57.11%

  • बाघमारा – 53.48%
  • बेरमो – 54.25%
  • डुमरी – 60.89%
  • गिरिडीह – 58.35%
  • गोमिया – 58.94%
  • टुंडी – 56.77%

धनबाद लोकसभा – 50.69%

  • बोकारो – 44.52%
  • चंदनकियारी – 58.92%
  • धनबाद – 46.32%
  • झरिया – 47.51%
  • निरसा – 55.61%
  • सिंदरी – 57.87%

दोपहर एक बजे तक इतना रहा वोटिंग प्रतिशत

धनबाद लोकसभा – 39.83%

  • बोकारो – 35.10%
  • चंदनकियारी – 44.45%
  • धनबाद – 36.79%
  • झरिया – 38.67%
  • निरसा – 43.86%
  • सिंदरी – 44.97%

गिरिडीह लोकसभा – 45.82%

  • बाघमारा – 42.83%
  • बेरमो – 42.04%
  • डुमरी – 50.07%
  • गिरिडीह – 50.44%
  • गोमिया – 45.54%
  • टुंडी – 44.25%

 सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 

धनबाद लोकसभा – 26.06%

  • बोकारो – 23.30%
  • चंदनकियारी – 27.52%
  • धनबाद – 24.02%
  • झरिया – 25.81%
  • निरसा – 29.05%
  • सिंदरी – 29.37%

गिरिडीह लोकसभा – 29.00%

  • बाघमारा – 27.76%
  • बेरमो – 25.51%
  • डुमरी – 31.50%
  • गिरिडीह – 31.11%
  • गोमिया – 29.30%
  • टुंडी – 29.04%

 सुबह 9 बजे तक इतनी फीसदी हुई वोटिंग  

धनबाद लोकसभा – 11.75%

  • बोकारो – 10.75%
  • चंदनकियारी – 11.95%
  • धनबाद – 10.80%
  • झरिया – 11.63%
  • निरसा – 13.38%
  • सिंदरी – 13.03%

गिरिडीह लोकसभा – 12.91%

  • बाघमारा – 12.31%
  • बेरमो – 12.02%
  • डुमरी – 13.48%
  • गिरिडीह – 13.47%
  • गोमिया – 12.84%
  • टुंडी – 13.36%
[caption id="attachment_890250" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/bba9620f-3bf3-43fc-98b1-a814713d8c36.jpeg"

alt="" width="1280" height="588" /> कड़ी धूप में ओढ़नी की छांव में ढाई किमी दूर कसमार प्रखंड के नक्सल प्रभावित केदला बूथ से वापस अपने घर लौटती गुमनजारा गांव की महिलाएं[/caption] [caption id="attachment_890248" align="aligncenter" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/07e05a8f-4378-4922-bd74-36388ad435e7.jpeg"

alt="" width="720" height="666" /> जिले के कसमार प्रखंड में अपने पैतृक गांव कोतोगड़ा बूथ से वोट देकर बाहर निकलते गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, उनकी पत्नी व पुत्र.[/caption] [caption id="attachment_890249" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/52ef58aa-f993-40b2-ae79-9a98e70dac97.jpeg"

alt="" width="1280" height="588" /> कसमार प्रखंड के गुमनजारा निवासी विनोति देवी और गणेश मांझी वोट देकर पैदल अपने गांव लौटते हुए[/caption] [caption id="attachment_890247" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/480aa3bf-8c9a-43c8-89d6-c9326ed22862.jpeg"

alt="" width="1280" height="853" /> बोकारो डीसी विजया जाधव, एसपी पूज्य प्रकाश, प्रखंड में बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी समेत कई बड़े आला अधिकारियों ने डाले वोट[/caption] [caption id="attachment_890251" align="aligncenter" width="562"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/542a19b8-39a3-4b2e-bd44-68c88a7620ae.jpeg"

alt="" width="562" height="857" /> व्हीलचेयर में मतदान करने पहुंची वृद्धा मतदाता[/caption] [caption id="attachment_890252" align="aligncenter" width="774"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/137d6503-9508-43cc-bd21-842b5912313a.jpeg"

alt="" width="774" height="1280" /> व्हीलचेयर में मतदान करने पहुंची वृद्धा मतदाता, मतदान कर्मियों ने की मदद[/caption] [caption id="attachment_890253" align="aligncenter" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/42d083f6-e8c1-4328-9bba-f3a1d12be000.jpeg"

alt="" width="1024" height="666" /> मतदान केंद्र के बाहर महिलाओं की लंबी कतार[/caption] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/fbf7ee72-41e5-442a-8054-5d5ec2a563e1.jpeg"

alt="" width="1024" height="793" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही