Search

 
 
 

बोकारो : पूर्व सैनिकों ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को किया नमन

खिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बोकारो की इकाई ने आज सिटी पार्क स्थित शहीद स्मारक के समीप कारगिल विजय दिवस मनाया. यहां हुए पूर्व सैनिकों ने शहीदों को नमन करते पुष्पांजलि अर्पित की.
 

Bokaro : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बोकारो की इकाई ने आज सिटी पार्क स्थित शहीद स्मारक के समीप कारगिल विजय दिवस मनाया. यहां हुए पूर्व सैनिकों ने शहीदों को नमन करते पुष्पांजलि अर्पित की.  

 

इसके पूर्व सैनिकों ने शहर में जुलूस  निकाला. पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया.  मौके पर मौजूद पूर्व सैनिक नायक रमेश बाबू सिंह ने कहा कि देश की सेवा सर्वोपरि हैं. आज लोग विभिन्न सेक्टरों में सेवा करना चाहते हैं लेकिन हम लोगों से अपील करते हैं कि उन्हें सेना में भर्ती होना चाहिए.

 

कारगिल विजय को याद करते हुए  सेना में भर्ती होना चाहिए. उन्होंने तहा कि आज जरूरत है अपने आप को तैयार रखने की, ताकि देश के दुश्मनों को माकूल जवाब दिया जा सके  सत्येंद्र सिंह ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में आज हम पहले से अधिक मजबूत हुए हैं.

 

उन्होंने कहा,  देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिकों ने बलिदान दिया है,आज हम सैनिकों के बदौलत सुरक्षित हैं. कारगिल विजय दिवस पर आज हमें देश की रक्षा के प्रति कृतसंकल्पित होकर शपथ लेने की जरूरत है ताकि देश को एकता एवं अखंडता की रक्षा कर सके.

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही