Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पूर्व सैनिकों ने पूंछ में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Bokaro : पूर्व सैनिक सेवा परिषद बोकारो इकाई की ओर से 23 अप्रैल को सेक्टर-4 स्थित मिलन हॉल में पूंछ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद परिषद की बैठक में वन रैंक वन पेंशन (ओपीओपी) की विसंगतियों पर चर्चा की गई. बैठक में ओपीओपी की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए आगे की कार्य योजना पर विचार किया गया. सर्वसम्मत से राय बनी कि बोकारो जिला में अन्य विभिन्न सैनिक संगठनों के साथ मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा. बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि सभी से सम्पर्क कर आगामी 30 अप्रैल को रांची प्रस्थान कर झारखंड यूनाइटेड फोरम के समक्ष अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराया जाएगा. यह मुहिम बदलते परिवेश में सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगा और पूर्व सैनिकों की ओपीओपी विसंगतियों को दूर करेगा. बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर सिंह, पूर्व प्रांतीय सचिव राकेश मिश्रा, जिला मंत्री संजीव कुमार, राजीव रंजन सिन्हा, सरयू शर्मा, राजहंस, निरंजन सिन्हा, नीरज तिवारी, विनय कुमार, मनोज कुमार, परमहंस, मुकेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, दीपक कुमार समेत अन्य पूर्व सैनिक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=616967&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह: विकास और खुशहाली के लिए की जाती है सुरजाही पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही