Search

बोकारो : सीटेट में गोस्वामी क्लासेस के अभ्यर्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

झारखंड में होनी है बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली, तैयारी में जुट जाएं :  निदेशक

Bokaro : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट)-2023 की परीक्षा में गोस्वामी क्लासेस बोकारो के अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया है. परीक्षा में संस्थान के चित्रा कुमारी, सुमन कुमारी, चिंता कुमारी, मनोज महतो, मंजू कुमारी, दीपक कुमार, कैलाश कुमार, कुमारी सीता समेत 25 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है. इस बार कक्षा एक से पांच एवं कक्षा छह से आठ के लिए परीक्षा ली गयी थी. निदेशक अशोक पारस ने बताया कि पिछले दस साल से गोस्वामी क्लासेस बोकारो के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की तैयारी को लेकर गोस्वामी क्लासेस पूरी तरह से समर्पित है. जल्द ही सफल अभ्यर्थियों को संस्थान की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा. परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत होने से यहां के शिक्षकों में खुशी है. निदेशक ने अभ्यर्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में आनेवाले समय मे शिक्षकों की काफी संख्या में बहाली होने जा रही है. इसलिए अभी से तैयारी में लग जाने की आवश्यकता है. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-collectorate-clerks-not-getting-promotion-for-13-years-is-unfortunate-mujahidul/">गोड्डा

: समाहरणालय के लिपिकों को 13 वर्ष से प्रोन्नति नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण- मुजाहिदुल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//