Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सीबीएसई 10वीं व 12वीं में डीएवी कथारा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Kathara (Bokaro) : सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. 12वीं में विज्ञान संकाय में छात्रा दीपिका 97.6 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बनी हैं. वहीं, हिमांशु शाह ने 95 प्रतिशत, राबिया हक ने 94.6 प्रतिशत, सईद इब्राहिम ने 93 प्रतिशत व शिवली तेजल ने 92.6 प्रतिशत लाकर विद्यालय में क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा व पांचवां स्थान हासिल किया है. वाणिज्य संकाय में अलीना नाज ने 91.8 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया. जबकि निष्ठा तोमर 89.8 प्रतिशत व रिया सिंह 88.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है. 10वीं में विद्यालय की छात्रा मान्या 96.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बनी है. जबकि पलक पकुमारी ने 96.2 प्रतिशत व आस्था ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा व तीसरा स्थान पाया है. प्राचार्य विपिन राय ने रिजल्ट पर संतोष जताते हुए सफल विद्धार्थियों को बधाई दी है. सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने भी परीक्षाफल पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के लिए गौरव का प्रतीक है. इस अवसर पर पंकज कुमार, पीएन चौधरी, असित कुमार गोस्वामी, टीएम पाठक, जितेंद्र दुबे, रंजीत कुमार सिंह, बीके दसौंधी, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, सीके सिंह, दीपक कुमार, लाल बाबू प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-piles-of-garbage-in-colonies-of-ccl-kathara-area-people-upset/">बोकारो

: सीसीएल कथारा क्षेत्र की कालोनियों में कचरे का अंबार, लोग परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही