Search

 
 
 

बोकारो : सरदार पटेल स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, शिक्षकों ने की उज्जवल भविष्य की कामना

 
Bokaro :  इस वर्ष भी सरदार पटेल पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा. विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने अव्वल परीक्षाफल लाकर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया. दोनों संकायों के परीक्षाफल में विज्ञान संकाय में नितिन कुमार 93.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,प्रेम कुमार राय 86.2% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान एवं सिमरन बर्नवाल 84.4% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा. वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्रओं में भी नेहा कुमारी 90.4% अंक लाकर प्रथम, वैष्णवी कुमारी 88.6% अंक प्राप्तकर दूसरे स्थान कोमल कुमारी 86.2% अंक के साथ तीसरे स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. विद्यालय प्राचार्य  मोहन के० पी० ने कहा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत कर उत्तम अंको से उत्तीर्ण हुए. मैं अपने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को खुले मन से प्रशंसा करता हूँ. परीक्षा परिणाम की जानकारी के समय पटेल सेवा संघ, विद्यालय प्रबंधन समिति के अधिकारीगण, उपप्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के अन्य कर्मीगण ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/khunti-smuggler-arrested-with-opium-worth-rs-1-5-lakh/">खूंटी

: डेढ़ लाख रुपये के अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही