Search

 
 
 

बोकारो : उत्पाद विभाग ने कूलिंग पौंड के पास अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त की

 

3600 किलो जावा महुआ व 165 लीटर शराब नष्ट

Bokaro : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कूलिंग पौंड के समीप अवैध शराब भट्ठी पर छापामारी 3600 किलो जावा महुआ, 165 लीटर चुलाई शराब व शराब बनाने की सामग्री जब्त की. टीम ने भट्ठी को ध्वस्त करते हुए शराब समेत सभी सामग्री नष्ट कर दी. टीम के पहुंचने से पहले ही भट्ठी संचालक भाग निकला. टीम ने भट्ठी संचालक लक्ष्मण साव व अन्य के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, सदर अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति, तेनुघाट के अवर निरीक्षक दीपिका कुमारी सहित अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-veer-kunwar-singhs-thoughts-are-still-relevant-today-anupama-singh/">धनबाद

: वीर कुंवर सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक- अनुपमा सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही